सोरेन के बारे में अनुमान नहीं लगाया जा सकता : भाजपा
रांची, 21 मई (आईएएनएस)। झारखण्ड के मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के पद छोड़ने से इंकार करने के एक दिन बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रमुख को 'अनुमान नहीं लगाए जा सकने वाले व्यक्ति' करार दिया है।
गुरुवार को सोरेन ने बोकारो में कहा था कि वह मुख्यमंत्री का पद नहीं छोड़ेंगे।
इस बीच झामुमो के दो विधायक टेकलाल महतो और लोबिन हेमब्रोम गुरुवार को दिल्ली में थे और संभावना जताई जा रही है कि वे कांग्रेस के साथ राज्य में वैकल्पिक सरकार बनाने की संभावना तलाश रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications