लैला के कारण उड़ीसा में मूसलाधार बारिश
भुवनेश्वर, 21 मई (आईएएनएस)। चक्रवाती तूफान लैला के शुक्रवार को उड़ीसा तट पर पहुंचने के आसार के बीच यहां तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हो रही है।
भुवनेश्वर मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान एक दिन पहले ही आंध्रप्रदेश के मछलीपट्टनम तक आ चुका था। अब यह उडीसा तक पुहंच सकता है।
उडीसा में गुरूवार शाम से लगातार बारिश हो रही है। पुरी और गंजम जिले के गोपालपुर में चार सेंटीमीटर बारिश हो चुकी है।
जिलाधिकारी वी. के. पंडियन ने आईएएनएस से कहा, "स्थिति सामान्य होने तक लोगों को राहत शिविरों में रखा जाएगा।"
अधिकारियों के मुताबिक कई इलाकों में बाढ़ की आशंका पैदा हो गई है। विशेष राहत आयुक्त निकुंजा सुंदरे ने कहा कि, "हम पूरी तरह तैयार हैं।"
उन्होंने कहा, "संवेदनशील जगहों पर राहत और बचाव दलों की सैकड़ों टीमें तैनात कर दी गई हैं।"
गुरुवार को आंध्रप्रदेश के दक्षिणी हिस्से में पहुंचे लैला ने तटीय इलाकों में तबाही मचाई, यहां 27 लोग मारे गए हैं और कई गांव बाढ़ में डूब गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications