पिरामल स्वास्थ्य सेवा व्यापार अमेरिकी कंपनी को बेचेगी
कंपनी के इस व्यापार में ब्रांडेड चिकित्सकीय उत्पादों का निर्माण, विपणन और बिक्री शामिल है।
कंपनी ने कहा कि वह हिमाचल प्रदेश के बड्डी स्थित निर्माण इकाई, करीब 350 ब्रांडों और ट्रेडमार्कों के अधिकार अबॉट को बेचेगी।
उन्होंने कहा, "बिक्री में कर्मचारियों का हस्तांतरण भी शामिल है।"
अबॉट कुल कीमत में से 2.12 अरब डॉलर बिक्री के समय और बाकी 1.6 अरब डॉलर अगले चार सालों में चुकाएगी।
पिरामल हेल्थकेयर तीसरे समूह के लिए किया जा रहा निर्माण, क्रिटिकल केयर, ओवर द काउंटर प्रोडक्ट, प्रमुख चिकित्सकीय उत्पादों का निर्माण, विटामिन, नैदानिक (डायग्नोस्टिक) चिकित्कीय उपकरण, नैदानिक सेवाएं और चिकित्सकीय शोध सेवाओं के व्यापार को अपने पास ही रखेगी।
बिक्री की शर्तो के मुताबिक पिरामल और इसके साझेदार जेनेरिक दवाओं का व्यापार भारत में नहीं करेंगे और न ही बिक्री किए जा रहे उद्यमों के उत्पादों का निर्माण और विपणन विकासशील देशों में करेंगे।
शुक्रवार को पिरामल हेल्थकेयर का शेयर बांम्बे स्टॉक एक्सचेंज में कल के अंतिम स्तर की तुलना में 2.87 प्रतिशत बढ़कर 586 रुपये पर पहुंच गया। समूह की एक और कंपनी पिरामल लाइफसाइंस का शेयर 4.98 प्रतिशत बढ़कर 124.30 रुपये पर पहुंच गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications