परीक्षा में कम अंक आने पर छात्रा ने फांसी लगाई
उसे 58 प्रतिशत अंक मिले, जबकि उसे 60 प्रतिशत की उम्मीद थी। मनीता की मां ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह वह उसे कमरे में दूध देने पहुंची तो वह साडी के फंदे से लटकी मिली, जबकि उससे कुछ देर पहले ही वह मुहं धोकर अपने कमरे में लौटी थी।
पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मनीता के शव को तुरंत जयपुरिया अस्पताल पहुंचाया जहां लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। मनीता के पिता जालौर में कार्यरत हैं। वह अपने तीन भाई बहनों में सबसे छोटी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications