बिहार में 40 क्विं टल विस्फोटक बरामद
पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के अनुसार अमरातालाब गांव में छापेमारी कर पुलिस ने एक घर में रखे 40 क्विंटल अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया। इसके अलावे यहां से 300 डेटोनेटर भी जब्त किए गए। इस सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
रोहतास के सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) रंजीत कुमार ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस हिरासत में लिए गए दोनों लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस को संभावना है कि उक्त सामग्री नक्सलियों को आपूर्ति करने के लिए यहां जमा कर रखा गया था।
उल्लेखनीय है कि पिछले शनिवार को भी पुलिस ने जिले के जिजवाही गांव से 40 क्विंटल अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया था तथा तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications