माया की मूर्ति हटाकर राम की मूर्ति लगाएंगे: वरुण

Varun Gandhi
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं युवा सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर अपने तीखे तेवर दिखाते हुए कहा है कि अगर यूपी में भाजपा की सरकार बनी तो वे मायावती की मूर्तियां हटाकर भगवान राम की मूर्तियां लगाएंगे।

उन्‍होंने कहा कि 2012 में होने वाले उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा की सरकार बनाएंगे और लखनऊ में मायावती की मूर्तियां हटवाकर भगवान श्रीराम की मूर्तियां लग वाएंगे। भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सूर्य प्रताप शाही के पहली बार लखनऊ पहुंचने पर पार्टी मुख्यालय पर आयोजित स्वागत समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने ये बातें कहीं।

पढ़ें- देश-दुनिया की ताज़ा खबरें | बॉलीवुड हलचल

सत्तारूढ़ बहुजन समाज पार्टी का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि आज प्रदेश भर में भाजपा कार्यकर्ताओं को सताया जा रहा है। भाजपा नेता ने कहा, "मैं कहना चाहता हूं कि जो लोग भाजपाइयों को प्रताड़ित करने का पाप कर रहे हैं उनसे अगले विधानसभा चुनाव के बाद कड़ा जवाब मांगा जाएगा। मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ कहना चाहता हूं कि अगले चुनाव के बाद भाजपा प्रदेश से मायावती सरकार को उखाड़ फेकेंगी।"

गौरतलब है कि इससे पहले वरुण ने बुलंदशहर जिले की एक जनसभा में मायावती को रावण की बहन सूर्पणखा बताया था। नव नियुक्त अध्यक्ष नितिन गडकरी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि हम लोगों को ऐसा अध्यक्ष मिला है जिसके अंदर नेतृत्व की क्षमता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+