यूपी: गुरुद्वारा परिसर में पिता-पुत्र की हत्या

घटना के बारे में अधिक जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि सुजान सिंह शहर के मोदी नगर के गोविंदपुरी इलाके में गुरुद्वारा के मुख्य परिसर के बाहर सो रहे थे। सुबह 3.30 के करीब तीन लोग गुरुद्वारा परिसर में घुसे और उन्हें चाकुओं से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया।
पढ़ें: उत्तर प्रदेश की अन्य खबरें
पुलिस ने बताया कि घटना के बाद सुजान की चिल्लाने की आवाज सुनकर पिता इंदर सिंह और मां जमुना कौर बचाव के लिए आए। अपराधियों ने उन पर भी हमला कर दिया।
पुलिस अधीक्षक एमएम बेग ने बताया, "सुजान की बहन अमृत मदद के लिए चिल्लाई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने सुजान और इंदर को मृत घोषित कर दिया जबकि जमुना की हालत गंभीर बताई जाती है।"












Click it and Unblock the Notifications