3जी नीलामी से सरकारी खजाने में भरे 67719 करोड़

A Raja
नई दिल्ली। गर्मी से तप रहे उत्‍तर भारत में पानी की बारिश हो न हो, लेकिन केंद्र सरकार पर पैसे की बारिश जरूर हो गई है। यह बारिश हुई है 3जी नीलामी के कारण। नीलामी से हुई धन-वर्षा से केंद्रीय संचार मंत्री ए राजा भी काफी खुश हैं।

तीसरी पीढ़ी (3जी) की दूरसंचार सेवाओं के लिए तरंगों की नीलामी सफलतापूर्वक संपन्‍न हो गई। इस नीलामी से सरकारी खजाने में 67,718.95 करोड़ रुपये का राजस्व आएगा। भारी राजस्‍व पर खुशी जताते हुए राजा ने कहा, "नीलामी सरकार की उम्मीदों से अधिक लाभप्रद रही है। मैं इस बात से खुश हूं कि उम्मीद से अधिक राजस्व इकट्ठा होगा।"

सरकार ने 3जी सेवा और ब्राडबैंड दोनों के लिए तरंगों की नीलामी के जरिए 35,000 करोड़ रुपये इकट्ठा होने की उम्मीद लगा रखी थी। राजा ने कहा, "मैं आशा करता हूं कि बीडब्ल्यूए (ब्राडबैंड वायरलेस एसेस) तरंगों की नीलामी में भी इसी तरह की प्रतिस्पर्धा होगी।" ज्ञात हो कि राजा 2जी स्पेक्ट्रम की नीलामी को लेकर विवादों में उलझे हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+