जी-8 विश्वविद्यालय सम्मेलन में हिस्सा लेंगे मुंबई के प्रोफेसर
कनाडा में 25-27 जून को जी-8 और जी-20 देशों के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले नेताओं के लिए दुनिया के 14 देशों के 50 विश्वविद्यालयों के प्रमुख इस सम्मेलन में विकास के मुद्दों पर सलाह तैयार करेंगे।
एडमांटन के अल्बर्टा विश्वविद्यालय के साथ सम्मेलन का संयुक्त रूप से आयोजन कर रहे ब्रिटिश कोलंबिया विश्वविद्यालय (यूबीसी) ने एक बयान में कहा, "इस वर्ष के सम्मेलन का प्रमुख विषय विश्वविद्यालय और समुदाय हैं। इस सत्र के परिणामस्वरूप विश्वविद्यालयों के प्रमुख अपनी सरकारों को कार्रवाई का एक वक्तव्य देंगे।"
बयान में कहा गया कि जी-8 और जी-20 देशों के शोध विश्वविद्यालयों के अध्यक्ष वैश्विक सामाजिक परिवर्तन में उपयोग के लिए ज्ञान के विकास पर चर्चा करेंगे।
डा.नारायण जयराम के अलावा अन्य प्रमुख वक्तओं में यूरोपीय एसोसिएशन के डा.लेस्ली विल्सन, आर्जेटीना के डा.जार्ज बलान, कोलोराडो के एमोरी लोविंस आदि हैं।
अल्बर्टा विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डा.इंद्रा समरसेकरा समापन भाषण करेंगी। जी-8 शिखर सम्मेलन से पहले यह तीसरा विश्वविद्यालय सम्मेलन होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications