पाकिस्तान के साथ बातचीत केवल विश्वास बहाली के लिए : कृष्णा
कृष्णा ने समाचार चैनल सीएनएन-आईबीएन के साथ बातचीत में कहा, "यदि हम सामूहिक मुद्दों को स्पर्श कर सके तो अन्य बुनियादी मुद्दों पर चर्चा की जा सकती है।"
कृष्णा ने कहा कि गृह मंत्री पी.चिदंबरम उनसे पहले पाकिस्तान का दौरा करेंगे।
कृष्णा ने कहा, "चिदंबरम पाकिस्तानी धरती से पाकिस्तानी नागरिकों द्वारा भारत के खिलाफ निर्देशित की गई आतंकी गतिविधियों से संबंधित अब तक इकट्ठा किए गए सभी तथ्यों को सामने रखेंगे।"
कृष्णा 15 जुलाई को इस्लामाबाद जाने वाले हैं। इसके पहले चिदंबरम 26 जून को पाकिस्तान के दौरे पर जाएंगे।
कृष्णा ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा आतंक के खिलाफ कार्रवाई की गई है, लेकिन इससे सरकारी स्तर पर स्थितियां बहुत दूर तक नहीं जा सकतीं।
कृष्णा ने कहा, "हम आतंक के मुद्दे पर एक बड़ी सफलता चाहेंगे। हालांकि आतंक के खिलाफ कार्रवाई हो रही हैं, और मैं इस्लामाबाद जाऊंगा, विदेश मंत्री कुरैशी दिल्ली आएंगे। लेकिन मुझे इस बात का डर है कि सरकारी स्तर पर बातें जस की तस रह जाएंगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications