गर्मी की तपिश से झुलसा कारोबार

प्रदेश का अधिकांश हिस्सा लू की गिरफ्त में है और बढ़ता तापमान लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर किए हुए है। आलम यह है कि सुबह 10 बजे से लेकर शाम छह बजे तक बाजारों मे सन्नाटा पसरा रहता है और इसका सीधा असर कारोबार पर पड़ रहा है।

पुराने भोपाल में कपड़े के कारोबारी अनिल अग्रवाल बताते हैं कि शादी समारोहों का मौसम उनके कारोबार के लिए सबसे मुफीद माना जाता है, मगर गर्मी ने उनके इस अवसर पर कुठाराघात कर दिया है। गर्मी के चलते हाल यह है कि सुबह 10 बजे से छह बजे तक लोग खरीददारी करने आते नहीं है और मात्र चार घंटों (शाम छह से रात 10 बजे तक) में आने वाले ग्राहकों की अपेक्षा को पूरा कर पाना संभव नहीं हो पाता। इन स्थितियों में ग्रामीण इलाके का खरीददार शहर की तरफ आना भी उचित नहीं समझता है।

महाराणाप्रताप नगर स्थित एक भोजनालय के संचालक लक्ष्मी नारायण का कहना है कि गर्मी के चलते सुबह के वक्त उनके भोजनालय में खाना खाने आने वालों की तादाद घट गई है। तापमान बढ़ने से लोगों को भूख कम लगती है वहीं लू के कहर के चलते खाने के लिए कम लोग ही बाहर निकलना पसंद करते हैं, जिसका असर उनके कारोबार पर पड़ रहा है।

मध्य प्रदेश कमेटी पीएचडी चेम्बर के रेसीडेंट डायरेक्टर राजेंद्र कोठारी का कहना है कि गर्मी का उद्योग जगत पर कोई असर नहीं पड़ा है, उनका तर्क है कि मानवीय स्वभाव यह है कि वह जरूरत और आर्थिक स्थिति के मुताबिक खरीददारी करता है, लिहाजा उस पर मौसम का कोई असर नहीं होता।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+