तटीय सुरक्षा के लिए शीघ्र कदम उठाएं अधिकारी : एंटनी
नई दिल्ली में नौसेना कमांडरों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि तटीय सुरक्षा सरकार और राष्ट्र की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
एंटनी ने कहा कि नौसेना इसमें अपना पूर्ण दायित्व और अहम भूमिका निभाती है। सरकार परिसम्पत्तियों और मानवक्षमता दोनों के संदर्भ में तटीय निगरानी और गश्त के लिए नौसेना और तटीय गार्ड दोनों को शस्त्रों से सुसज्जित कर रही है।
रक्षा मंत्री ने कहा कि अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह और लक्षद्वीप की सुरक्षा के लिए एक जरूरी बुनियादी ढांचा बनाने की आवश्यकता है।
समुद्री डकैती खासतौर पर सोमालिया तट जैसे खतरों का उल्लेख करते हुए एंटनी ने कहा कि इसका जारी रहना चिंता का एक प्रमुख विषय है क्योंकि समुद्री डकैती से संपूर्ण क्षेत्र की सुरक्षा और अर्थव्यवस्था प्रभावित होती है।
उन्होंने कहा कि ओमान के सुल्तान और प्रमुखों के साथ विचार-विमर्श में हमें कुछ नए संकेत मिले हैं जिन्हें हमें गंभीरता से आगे बढा़ना होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications