आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जाएगा
नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। देशभर में शुक्रवार को आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जाएगा। वर्ष 1991 में इसी दिन भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी आतंकियों के हमले का शिकार हुए थे।
यह दिन देशभर के सभी वर्गो के लोगों में आतंकवाद और हिंसा के खतरों और लोगों, समाज व पूरे देश पर पड़ने वाले इसके गंभीर कुप्रभावों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के लिए मनाया जाता है।
जागरूकता के लिए आतंकवाद और हिंसा के खतरों जैसे विषयों पर स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में वार्ताओं, गोष्ठी, सेमिनार, व्याख्यानमालाओं आदि का आयोजन किया जाएगा।
स्वयंसेवी संगठन, सामाजिक और सांस्कृतिक निकाय भी व्याख्यानों, वार्ताओं, सांगीतिक एवं कविता पाठ और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं।
सभी सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों तथा अन्य सार्वजनिक संस्थानों में कल आतंकवाद विरोधी, हिंसा विरोधी शपथ ली जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications