बिहार में कनीय अभियंता की गोली मारकर हत्या
पुलिस के अनुसार समस्तीपुर के सिंचाई विभाग में कनीय अभियंता के पद पर कार्यरत विपिन कुमार बुधवार की रात पटना से अपने बेगूसराय स्थित अपने आवास लौट रहे थे कि रेलवे स्टेशन के समीप ही अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। तत्काल उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक विनय कुमार ने गुरुवार को बताया कि हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications