उत्तर भारत में अधिकम तापमान में वृद्धि (लीड-1)

चक्रवाती तूफान लैला के आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों तक पहुंचने से पहले कमजोर पड़ने की संकेत हैं हालांकि भारी बारिश की वजह से इन इलाकों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मूसलाधार बारिश के कारण 10 लोगों की मौत हो गई थी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार दोपहर तक चक्रवाती तूफान जब कावेली और काकिनाडा तटों को पार करेगा तो इससे भारी तबाही की आशंका नहीं है।

आईएमडी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश का सबसे गर्म स्थान मध्य प्रदेश का खजुराहो रहा, जहां अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों, दक्षिणी कर्नाटक और उत्तरी तमिलनाडु में अधिकतम तापमान में चार से 12 डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की गई।

आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में गुरुवार को तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है लेकिन उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है वहीं न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश में तापमान में हो रही वृद्धि की वजह से गर्मी से निजात नहीं मिल पा रही है। अधिकांश इलाकों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार चल रहा है। 48 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ खजुराहो सबसे गर्म रहा।

मैासम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार दिन और रात का तापमान सामान्य से कहीं ज्यादा है। यही कारण है कि दिन व रात दोनों गर्म हैं। भोपाल में अधिकतम तापमान 43़ 5 डिग्री सेल्सियस , इंदौर में 42़ 5 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 44़ 2 डिग्री सेल्सियस और ग्वालियर में 42़ 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में जबलपुर संभाग के बारिश और गरज के साथ बौछारे पड़ सकती हैं। इसके अलावा आसमान साफ और मौसम के शुष्क रहने के आसार हैं।

उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है हालांकि राज्य के अधिकांश इलाकों में बुधवार देर रात की तेज बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।

हरदोई, कानपुर, रायबरेली, गोरखपुर, वाराणसी, लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में बुधवार देर रात आंधी के साथ तेज बारिश हुई। मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक हरदोई में सबसे ज्यादा 7.0 मिलीमाटर बारिश दर्ज की गई।

वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान झांसी सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि आगरा का अधिकतम तापमान 43.4, इलाहाबाद 42.3, वाराणसी का 42.0, कानपुर का 42.1 और लखनऊ का 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के पूर्वी और मध्य इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश का अनुमान व्यक्त किया है।

बिहार में पुरवा हवा चलने के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है लेकिन आद्र्रता काफी बढ़ गई है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों में पटना का अधिकतम तापमान 39़ 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि गया का 42़ 6, भागलपुर का 41़ 5 तथा पूर्णिया का 36़ 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पटना में सुबह की आद्र्रता 61 प्रतिशत जबकि शाम की आद्र्रता 45 प्रतिशत मापी गई।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने गुरुवार को बताया कि पुरवा हवा के कारण वातावरण में आद्र्रता बढ़ी है जिससे उमस बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि अगले दो दिनों में राज्य के कुछ हिस्सों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+