पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाला सैनिक गिरफ्तार
गांधीनगर, 20 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गुजरात के कच्छ जिले में एक सैनिक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार भारतीय अभियांत्रिकी सेवा (एमईएस) के सैनिक इब्राहिम पर कुछ दिनों से खुफिया निगरानी रखी जा रही थी। इब्राहिम पर शक था कि वह रक्षा से जुड़े दस्तावेजों को अपने एक रिश्तेदार उस्मान अब्दुल्ला के माध्यम से पाकिस्तान स्थित अपने संपर्को तक भेजता है।
दोनों को बुधवार रात कच्छ के जिला मुख्यालय भुज से गिरफ्तार किया गया। भुज की अदालत में उन्हें गुरुवार को पेश किया गया। अदालत ने आगे की पूछताछ के लिए दोनों को नौ दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। दोनों को अहमदाबाद लाया गया है जहां दोनों से पुलिस और सेना के अधिकारी पूछताछ करेंगे।
पुलिस को संदेह है कि इब्राहिम पाकिस्तानी जासूस के रूप में काफी दिनों से सक्रिय था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications