हिमावस्था में काम करने वाले अनुसंधान पोत को मंजूरी
नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने हिमावस्था में काम करने वाले अनुसंधान पोत को मंजूरी दे दी जिसकी लागत 490 करोड़ रुपये होगी। इस अनुसंधान पोत को मार्च 2013 तक प्राप्त कर लिया जाएगा।
अनुसंधान पोत के प्राप्त हो जाने से ध्रुवीय और महासागरीय विज्ञान में विकास संभव हो जाएगा। इस परियोजना को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय अपने स्वायत्तशासी संस्थान राष्ट्रीय दक्षिण ध्रुवीय एवं महासागरीय अनुसंधान केंद्र, गोवा के माध्यम से क्रियान्वित करेगा।
हिमावस्था में काम करने वाले इस नए अनुसंधान पोत को प्राप्त करने का उद्देश्य है कि इसे दक्षिण ध्रुव, उत्तर ध्रुव, दक्षिणी महासागर और हिंद महासागर में बर्फ काटने और आपूर्ति जहाज के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा। यह पूरे वर्ष काम करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सबिर्स।


Click it and Unblock the Notifications
