सेना पुलिस की हेल्पलाइन शुरू
नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। भारतीय सेना ने सेना पुलिस की हेल्पलाइन शुरू की है। हेल्पलाइन सुविधा का उद्घाटन सेना प्रमुख जन. वी.के. सिंह ने सेना कमांडरों के द्विवार्षिक सम्मेलन के दौरान किया।
हेल्पलाइन का नंबर 155200 है और पूरे देश से सेना कर्मी यह नंबर डायल करके सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा नागरिक पुलिस और देश के नागरिक भी इस सेवा से लाभ उठा सकते हैं।
जिन स्थानों पर सेना को लगाया गया है या जिन हालात का संबंध सेना से है, उनके बारे में इस हेल्पलाइन से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
हेल्पलाइन का नंबर दूरसंचार विभाग के योगदान से प्राप्त किया गया है। स्थानीय स्तर पर सीधे नंबर डायल किया जाएगा और कोई स्थान विशेष से बाहर से बात करना चाहता है तो उसे उस स्थान का एसटीडी नंबर भी लगाना पड़ेगा। यह सुविधा इस समय कुछ महानगरों और राज्यों की राजधानियों में उपलब्ध कराई गई है और दूरसंचार विभाग के सहयोग से जल्द ही पूरे देश में पहुंचा दिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्बिस।


Click it and Unblock the Notifications
