लद्दाख में हिमस्खलन से दो मरे, सेना ने 73 को बचाया

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। लद्दाख में भारतीय सेना के एक दल ने मंगलवार को हिमस्खलन की चपेट में आए 73 लोगों को बचा लिया हालांकि दो लोगों की बर्फ के नीचे दबने से मौत हो गई। मृतकों में एक बेंगलुरू का पयर्टक भी शामिल है।

सेना के प्रवक्ता ने गुरुवार को यहां बताया कि चंगला शिखर के नजदीक मंगलवार को 75 लोग और कई वाहन हिमस्खलन की चपेट में आ गए। करीब 17,350 फीट की ऊंचाई पर चंगला शिखर विश्व का तीसरा सबसे ऊंचा रास्ता है।

करीब 60 वाहन लद्दाख के पैंगांग झील की तरफ गए थे। लौटते समय एक वाहन में कुछ कठिनाई हुई। दूसरे वाहनों के चालक मदद के लिए आए और इसी दौरान वह हिमस्खलन की चपेट में आ गए। करीब 12 वाहन इस हिमस्खलन में फंस गए।

प्रवक्ता ने बताया, "तेज हवाओं और बर्फीले तूफान जैसी स्थितियों का सामना करते हुए तीन इन्फैंट्री डिवीजन के सदस्यों ने 73 लोगों को बचा लिया।"

बर्फ में काफी गहराई में छह लोग धंस गए थे जिनमें लेह के जिला समाज कल्याण अधिकारी मोहम्मद लतीफ और बेंगलुरू के ए. बालाकृष्णन की मौत हो गई।

बालाकृष्णन की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि लतीफ ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

बालाकृष्णन अपनी पत्नी के साथ यात्रा पर गए थे। उनकी पत्नी को सेना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से उन्हें छुट्टी देकर घर भेज दिया गया।

सेना बालाकृष्णन के शव को बेंगलुरू ले गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+