बिहार में अधिकतम तापमान में गिरावट
पटना, 20 मई (आईएएनएस)। पटना समेत पूरे बिहार में पुरवा हवा चलने के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है परंतु आद्र्रता काफी बढ़ गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों में पटना का अधिकतम तापमान 39़ 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि गया का 42़ 6, भागलपुर का 41़ 5 तथा पूर्णिया का 36़ 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पटना में सुबह की आद्र्रता 61 प्रतिशत जबकि शाम की आद्र्रता 45 प्रतिशत मापी गई।
पुरवा हवा के चलने तथा आद्र्रता में वृद्घि के कारण उमस से लोग बेहाल हैं। इधर, पटना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने गुरूवार को बताया कि पुरवा हवा के कारण वातावरण में आद्र्रता बढ़ी है जिससे उमस बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि अगले दो दिनों में राज्य के कुछ हिस्सों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications