उप्र में बारिश से राहत
हरदोई, कानपुर, रायबरेली, गोरखपुर, वाराणसी, लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में बुधवार देर रात आंधी के साथ तेज बारिश हुई। मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक हरदोई में सबसे ज्यादा 7.0 मिलीमाटर बारिश दर्ज की गई।
वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान झांसी सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि आगरा का अधिकतम तापमान 43.4, इलाहाबाद 42.3, वाराणसी का 42.0, कानपुर का 42.1 और लखनऊ का 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के पूर्वी और मध्य इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश का अनुमान व्यक्त किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications