मप्र में खजुराहो सबसे गर्म
भोपाल, 20 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में तापमान में हो रही वृद्धि की वजह से गर्मी से निजात नहीं मिल पा रही है। अधिकांश इलाकों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार चल रहा है। 48 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ खजुराहो सबसे गर्म रहा।
मैासम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार दिन और रात का तापमान सामान्य से कहीं ज्यादा है। यही कारण है कि दिन व रात दोनों गर्म हैं। भोपाल में अधिकतम तापमान 43़ 5 डिग्री सेल्सियस , इंदौर में 42़ 5 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 44़ 2 डिग्री सेल्सियस और ग्वालियर में 42़ 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मैासम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में जबलपुर संभाग के बारिश और गरज के साथ बौछारे पड़ सकती हैं। इसके अलावा आसमान साफ और मौसम के शुष्क रहने के आसार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications