दिल्ली में उमस से बढ़ी परेशानी
मौसम विभाग ने दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान व्यक्त किया है। अगले कुछ दिनों तक ऐसे ही हालात बने रहेंगे।
गुरुवार को न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "दिनभर आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।"
आईएमडी के अधिकारी के अनुसार आद्रता का स्तर 49 फीसदी गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications