पाकिस्तान में हवाई हमले में 25 मरे (लीड-1)
यह हमला ओरकजई जिले के दाबोरी कस्बे में हुआ। अलकायदा और तालिबान आतंकवादियों के कब्जे से इस इलाके को मुक्त कराने के लिए सेना ने मार्च में यहां एक अभियान शुरू किया था।
एक सुरक्षा अधिकारी ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया, "आतंकवादियों के चार-पांच ठिकानों पर हवाई हमला किया गया। लड़ाकू विमानों ने आतंकवादियों को सफलतापूर्वक निशाना बनाया। कम से कम 25 आतंकवादी मारे गए और 10 घायल हो गए। आतंकवादियों के ठिकाने भी नष्ट हो गए।"
मरने वालों की संख्या की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है क्योंकि इस इलाके में मीडिया और सहायता कर्मियों की पहुंच आसान नहीं है।
ओरकजई आतंकवादियों का मुख्य ठिकाना बन गया है क्योंकि अक्टूबर में दक्षिणी वजीरिस्तान में अभियान चलाए जाने के बाद वे (आतंकवादी) यहां आ गए।
सैन्य अधिकारियों का कहना है कि जिले में चलाए जा रहे इस अभियान में 700 से ज्यादा आतंकवादी मारे जा चुके हैं। इस अभियान में 18 सैनिक भी मारे गए हैं।
ओरकजई जिला उत्तरी वजीरिस्तान सीमा पर स्थित है। हक्कानी नामक तालिबान आतंकवादियों के समूह की इस इलाके में गहरी पैठ है। हक्कानी का संबंध अलकायदा से है। यह समूह अफगानिस्तान में मौजूद पश्चिमी देशों के सैनिकों से लड़ने के लिए वहां अपने लड़ाके भेजता है।
अंतर्राष्ट्रीय दबाव बढ़ने के बावजूद उत्तरी वजीरिस्तान में पाकिस्तान आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई पर हिचकिचाहट दिखाता रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications