पंजाब के एक स्कूल में बम बरामद
लिटिल फ्लावर कांवेंट स्कूल में इन पुराने बमों की बरामदगी के बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है।
पुलिस अधीक्षक चरणजीत सिंह ने आईएएनएस को बताया, "जिन बमों को बरामद किया गया है, वे बहुत पुराने लगते हैं। इस पर अंकित शब्दों को पढ़ा तक नहीं जा पा रहा है। स्कूल परिसर में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान इन बमों को बरामद किया गया।"
उन्होंने कहा, "बमों को स्कूल परिसर से हटाने के लिए हमने सेना की मदद मांगी है। वही यह पड़ताल भी करेंगे कि बम यहां कहां से आया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications