केंद्रीय राज्यमंत्री के काफिले का वाहन पलटा, 2 की मौत
पुलिस सूत्रों के मुताबिक गुरुवार को अरुण यादव अपने समर्थकों के साथ मालवा सिवनी थाना क्षेत्र के बिलाड़िया गांव में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे, तभी काफि ले में चल रहा एक वाहन चतरखेड़ा के पास मोड़ पर पलट गया। इस हादसे में वाहन में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मालवा सिवनी के थाना प्रभारी एस.एल. सोनिया ने आईएएनएस को बताया कि जो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है वह केंद्रीय राज्यमंत्री के काफि ले से काफी पीछे था।
इस हादसे में भागवत और केशव की मौत हो गई है जबकि सात लोग घायल हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज एजेंसी।












Click it and Unblock the Notifications