उत्तर भारत में गर्मी का कहर जारी (राउंडअप)

उधर चक्रवाती तूफान लैला गुरुवार दोपहर आंध्र प्रदेश के दक्षिणी हिस्से तक पहुंच गया। जबरदस्त बारिश और समुद्र की प्रचंड लहरों की वजह से अब तक 14 लोगों की जान जा चुकी है। अब यह तूफान उड़ीसा के निकटवर्ती इलाकों की ओर बढ़ रहा है।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान चार महानगरों में दिल्ली का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस, मुंबई का 33.0 और 28.2 डिग्री सेल्सियस, कोलकाता का 34.6 और 29.6 डिग्री सेल्सियस एवं चेन्नई का अधिकतम तापमान 25.0 और न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

पटना में गुरुवार की शाम हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से कुछ राहत अवश्य पहुंचाई परंतु आद्र्रता में हुई वृद्घि से लोग उमस के कारण परेशान रहे। मौसम विभाग के मुताबिक शाम को बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। पटना में 15़3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड किया गया जबकि शाम को आद्र्रता 70 प्रतिशत मापा गया जिसके कारण लोग उमस से परेशान रहे।

विभाग के मुताबिक गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 41़ 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि भागलपुर का 41़ 8, गया का 39़ 6 तथा पूर्णिया का अधिकतम तापमान 36़ 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने बताया कि अगले चौबीस घंटे के दौरान पटना सहित राज्य के कुछ इलाकों में तेज हवा चल सकती है तथा कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की भी संभावना है।

आईएमडी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश का सबसे गर्म स्थान मध्य प्रदेश का खजुराहो रहा, जहां अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों, दक्षिणी कर्नाटक और उत्तरी तमिलनाडु में अधिकतम तापमान में चार से 12 डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की गई।

पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश में तापमान में हो रही वृद्धि की वजह से गर्मी से निजात नहीं मिल पा रही है। अधिकांश इलाकों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार चल रहा है।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार दिन और रात का तापमान सामान्य से कहीं ज्यादा है। यही कारण है कि दिन व रात दोनों गर्म हैं। भोपाल में अधिकतम तापमान 43़ 5 डिग्री सेल्सियस , इंदौर में 42़ 5 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 44़ 2 डिग्री सेल्सियस और ग्वालियर में 42़ 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में जबलपुर संभाग के बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इसके अलावा आसमान साफ और मौसम के शुष्क रहने के आसार हैं।

उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है हालांकि राज्य के अधिकांश इलाकों में बुधवार देर रात की तेज बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।

हरदोई, कानपुर, रायबरेली, गोरखपुर, वाराणसी, लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में बुधवार देर रात आंधी के साथ तेज बारिश हुई। मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक हरदोई में सबसे ज्यादा 7.0 मिलीमाटर बारिश दर्ज की गई।

वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान झांसी सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि आगरा का अधिकतम तापमान 43.4, इलाहाबाद 42.3, वाराणसी का 42.0, कानपुर का 42.1 और लखनऊ का 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के पूर्वी और मध्य इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश का अनुमान व्यक्त किया है।

आईएमडी के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर के राज्यों में अगले 48 घंटों के भीतर गरज-चमक के साथ आंधी आने की संभावना जताई गई है।

आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों और तेलंगाना क्षेत्र में अगले 24 घंटों के भीतर भारी बारिश की आशंका है। इसके अलावा आंध्र के तट पर अगले 12 घंटों के दौरान 100-110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+