न्यूजीलैंड में 7 घंटे में 9 बार भूकंप
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक शहर में भूकंप का पहला झटका सुबह 2.38 मिनट पर महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई। इसके बाद लगातार अंतराल पर आठ और भूकंप के झटके महसूस किए गए। अंतिम बार 10 बजे यह महसूस किया गया।
राष्ट्रीय भूकंप निगरानी संगठन जियोनेट ने कहा है कि वह यह अनुमान लगा पाने में सक्षम नहीं हैं कि कब तक यह भूंकप आता रहेगा।
संगठन ने जारी एक बयान में कहा, "संभवत: कुछ घंटों तक या फिर पूरे दिन ऐसे ही झटके और महसूस किए जा सकते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications