पूर्वोत्तर अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टो मेला 21 मई से
चार दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम का आयोजन पूर्वोत्तर क्षेत्र उद्योग एवं वाणिज्य परिसंघ द्वारा किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्वोत्तर क्ष़ेत्र में उद्योगों के लिए आने वाले अवसरों के बारे में प्रचार-प्रसार करना, क्रेता-विक्रेताओं के लिए मंच उपलब्ध कराना, देश के हर हिस्से से निवेशकों को आमंत्रित करना, स्थानीय उद्यमियों के सहयोग से संयुक्त उद्यम लगाना और उपलब्ध तकनीकों के बारे में जागरूकता पैदा करना है।
एनईआईपी में उपकरणों तथा मशीनरी का प्रदर्शन किया जाएगा। मेले के दौरान इस क्षेत्र को महत्व देने के लिए केंद्रीय प्लास्टिक इंजीनियरिंग तथा प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा अनेक संगोष्ठियों तथा सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है।
शर्मा का 22 मई को पूर्वोत्तर व्यापार तथा उद्योग मंत्रियों के सम्मेलन को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है। इस अवसर पर अरूणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम तथा त्रिपुरा के उद्योग मंत्री भी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications