आंध्र और तमिलनाडु में भारी बारिश के आसार
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखण्ड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर के राज्यों में अगले 48 घंटों के भीतर गरज-चमक के साथ आंधी आ सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के विदर्भ के इलाकों में लू का प्रभाव बना रहा।
आईएमडी के अनुसार, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों, रायलसीमा, दक्षिणी कर्नाटक और उत्तरी तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में चार से 12 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
पिछले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र का अकोला सबसे गर्म स्थान रहा जहां का अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications