पश्चिम बंगाल में नाव डूबने से 3 मरे, 8 लापता
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जे. दोरजी ने संवाददाताओं को बताया कि 27 मील इलाके में यह घटना दोपहर में हुई। नाव में सवार सभी 11 लोग डूब गए।
उन्होंने बताया, "तीन लोगों का शव बरामद किया जा चुका है। आठ लोग अब भी लापता हैं। भारी बारिश के चलते नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हो गई है।"
सभी पीड़ित स्थानीय हैं। राहत अभियान जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications