किंगफिशर की मुंबई-लखनऊ उड़ान में बम की धमकी
किंगफिशर एयरलाइंस के एक प्रवक्ता ने कहा, "हमें हवाई यातायात नियंत्रक ने सूचना दी कि एक अज्ञात फोन काल में मुंबई-लखनऊ उड़ान संख्या आईटी 3149 में बम रखने की सूचना दी गई है। हमने सभी यात्रियों को विमान से उतार दिया है और वे सभी सुरक्षित हैं।"
विमान शाम 5.30 बजे 166 यात्रियों के साथ उड़ान भरने वाला था।
अधिकारी ने कहा कि बम निरोधक दस्ते ने विमान की बारीकी से जांच की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications