यूरोपीय कर्ज पर संकट पर आरबीआई की पैनी नजर
आरबीआई बोर्ड की बैठक के बाद सुब्बाराव ने संवाददाताओं से कहा, "मौजूदा परिदृश्य में हम नहीं देखते कि उसका बड़ा प्रभाव हम पर होगा लेकिन हम उस पर पैनी नजर रखे हुए हैं।"
नीति निर्माताओं को चिंता है कि ग्रीस, पुर्तगाल और स्पेन का कर्ज संकट आर्थिक वृद्धि को कम कर सकता है। केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने बुधवार को एक टेलीविजन चैनल को दिए गए साक्षात्कार में कहा कि सरकार यूरोपीय संकट से देश की अर्थव्यवस्था की सुरक्षा करेगी।
उन्होंने कहा, "हमारे देश का 27 प्रतिशत व्यापार यूरोप के साथ होता है। यदि सेवा क्षेत्र प्रभावित होता है तो यूरो और पाउंड के खिलाफ रुपये की स्थिति कमजोर हो सकती है।"
उन्होंने कहा कि आरबीआई संकट का गहराई से अध्ययन कर रहा है।
वर्तमान घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य में रुपये को पूर्ण परिवर्तनीय बनाने के बारे में सुब्बाराव ने कहा, "इसके लिए हमें काफी लंबा रास्ता तय करना है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications