बिहार में बारिश से लोगों को मिली राहत
मौसम विभाग के मुताबिक पटना में शाम को बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। पटना में 15़3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड किया गया जबकि शाम को आद्र्रता 70 प्रतिशत मापा गया जिसके कारण लोग उमस से परेशान रहे।
विभाग के मुताबिक गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 41़ 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि भागलपुर का 41़ 8, गया का 39़ 6 तथा पूर्णिया का अधिकतम तापमान 36़ 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक अनिमेष चंद्रा ने बताया कि अगले चौबीस घंटे के दौरान पटना सहित राज्य के कुछ इलाकों में तेज हवा चल सकती है तथा कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की भी संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications