एमटीएनएल ने 3जी कीमत में रियायत नहीं मांगी : सिंह

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) के अध्यक्ष और कार्यकारी निदेशक कुलदीप सिंह ने गुरुवार को कहा कि सरकारी क्षेत्र की इस दूरसंचार कंपनी ने सरकार से तीसरी पीढ़ी (3जी) के स्पैक्ट्रम की नीलामी कीमत को लेकर किसी तरह की रियायत नहीं मांगी है।

सिंह ने आईएएनएस से कहा, "हम किसी तरह की रियायत की मांग नहीं कर रहे हैं, हम केवल बोर्ड और सरकार के साथ स्थितियों पर विचार कर रहे हैं।"

दिल्ली और मुंबई में सेवा उपलब्ध कराने वाली एमटीएनएल को 3जी स्पैक्ट्रम पहले ही दिया जा चुका है। हालांकि 3जी की बोली की कीमत के अनुरूप उसे 6,564 करोड़ रुपये का भुगतान करना होगा।

इसके अलावा सिंह ने कहा कि फिलहाल एमटीएनएल-बीएसएनएल (भारत संचार निगम लिमिटेड) के विलय प्रस्ताव पर कोई फैसला नहीं लिया गया है।

ये दोनों कंपनियां निजी कंपनियों की प्रतिस्पर्धा से बाजार हिस्सेदारी में कमी के कारण अपना मुनाफा बढ़ाने का दबाव झेल रही हैं।

दोनों कंपनियां पिछले दो साल से विलय की संभावनाओं पर विचार कर रही हैं, लेकिन प्रबंधन, कर्मचारी भत्ते और संरचना के मुद्दों को लेकर बातचीत अटकी हुई है।

सिंह ने कहा, "सरकार इस विषय में निर्णय लेगी, फिलहाल कोई निर्णय नहीं हुआ है।"

एमटीएनएल को उम्मीद है कि 3जी सेवाओं से होने वाली आय से पिछले साल हुए 2,500 करोड़ रुपये के घाटे की भरपाई करने में मदद मिलेगी।

सिंह ने आईएएनएस से कहा, "पिछले साल कई तरह के व्यवधान की वजह से हमें इतना बड़ा नुकसान हुआ था, लेकिन इस साल हम नए तरीकों जैसे मोबाइल एप्लीकेशन और ब्राडबैंड के जरिए आय बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि सेवाओं की दरें कम होने से हमारी आय पर भारी दबाव बना हुआ है। इस साल हम 3जी और ब्राडबैंड उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ाकर 20 लाख करना चाहते हैं।

फिलहाल कंपनी के पास 3 लाख 75 हजार 3जी उपभोक्ता और आठ लाख ब्राडबैंड उपभोक्ता हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+