एक विवाह प्रस्ताव ऐसा भी..
समाचार वाचिका एना फोदोरोवा का प्रेमी अरब के समाचार नेटवर्क अल जजीरा का एक अंग्रेज पत्रकार है। नेवे बार्कर नाम के इस पत्रकार ने रशिया टुडे (आरटी) चैनल की फोदोरोवा के सामने चैनल के प्राइम-टाइम कार्यक्रम के दौरान ही विवाह का प्रस्ताव रखा।
फोदोरोवा अपने प्रेमी की ओर से आए इस प्रस्ताव पर हैरान थीं लेकिन उन्होंने अंतत: बार्कर का यह प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। उनकी स्वीकृति के साथ ही आरटी के कर्मचारियों ने ताली बजाकर उनके इस फैसले पर प्रसन्नता जाहिर की।
बार्कर ने इस अवसर पर फोदोरोवा को शादी की अंगूठी भेंट की। दरअसल, फोदोरोवा और बार्कर पिछले सप्ताहांत दिखाए गए एक कार्यक्रम के दौरान साथ-साथ कार्यक्रम पेश कर रहे थे। उसी दौरान बार्कर ने फोदोरोवा के सामने विवाह प्रस्ताव रखा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications