पेरिस संग्रहालय से गायब हुई पिकासो की पेंटिंग
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अन्य चोरी हुई पेंटिंग्स में हेनरी मैटिसी, ब्रैक्यू, फर्नाड लेगर और एमीदेओ मोडिग्लिएनी की पेंटिंग्स शामिल हैं। चोरों ने एक खिड़की के रास्ते संग्रहालय में प्रवेश किया था।
शुरुआती खबरों में पेंटिंग्स की कीमत लाखों यूरो बताई जा रही थी। यदि इसकी पुष्टि होती है तो यह इतिहास की सबसे बड़ी कला चोरियों में से एक चोरी होगी।
संग्रहालय ने इन खबरों की पुष्टि नहीं की है। 'आर्गेनाइज्ड क्राइम ब्यूरो' (बीआरबी) इसकी जांच कर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications