टाइम्स स्क्वेयर मामले में सैन्स अधिकारी की गिरफ्तारी नहीं : पाकिस्तान

इस मामले में पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी नागरिक फैसल शहजाद को अमेरिका में गिरफ्तार किया गया है।

ऑनलाइन न्यूज एजेंसी ने इंटर सर्विसेज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी मेजर अतहर अब्बास के हवाले से कहा, "शहजाद के साथ संबंध होने के आरोप में किसी भी सैन्य अधिकारी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। "

उन्होंने कहा कि इस संबंध में पश्चिमी मीडिया में आई खबर आधारहीन है और तथ्यों के साथ छेड़छाड़ कर पेश की गई है। इस खबर में जरा भी सत्यता नहीं है। इस संबंध में सेवारत अथवा सेवानिवृत्त किसी भी सेना अधिकारी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि पिछले महीने अनुशासनहीनता के आरोप में एक मेजर को बर्खास्त कर उसे गिरफ्तार किया गया था। लेकिन उसका शहजाद के साथ कोई संबंध नहीं है।

लॉस एंजेलिस टाइम्स ने बुधवार को अपनी रिपोर्ट में कहा था कि जांचकर्ताओं ने शहजाद के साथ संलिप्तता के आरोप में सेना के एक मेजर को गिरफ्तार किया है।

रिपोर्ट में कहा गया था कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने शहजाद और आतंकवादी संगठन के बीच कथित मध्यस्थता करने वाले तालिबान के सदस्य को भी गिरफ्तार किया है। पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार इस व्यक्ति ने बताया कि पिछली गर्मियों में वह शहजाद से तीन बार मिला।

मामले से जुड़े अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार बम विस्फोट के लिए तालिबान ने शहजाद को करीब 15,000 डॉलर दिया था।

शहजाद को मंगलवार को न्यूयार्क की एक अदालत में पेश किया गया। उसने अमेरिकी जांच अधिकारियों को बताया कि वह उत्तरी वजीरिस्तान जाकर आतंकवादी सरगनाओं से मिला था और बम बनाने का प्रशिक्षण हासिल किया।

पाकिस्तानी और अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि उनका मानना है कि शहजाद अफगानिस्तान की सीमा से लगे एक अन्य कबायली इलाके मोहमंद गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+