नक्सलियों ने बस्तर में 16 टन अमोनियम नाइट्रेट लूटा (लीड-1)

बस्तर के पुलिस अधीक्षक पी. सुन्दाराज ने आईएएनएस को बताया, "यह बेहद गंभीर घटना है। मंगलवार को कुछ नक्सली ट्रक को अगवा करके उसे राष्ट्रीय राजमार्ग 43 से हटाकर जंगल में ले गए, ट्रक से 16 टन अमोनियम नाइट्रेट उतारकर उन्होंने ट्रक को छोड़ दिया।"

अधिकारी ने कहा कि ट्रक के ड्राइवर पप्पा राव ने गुरुवार को दोपहर एक बजे उन्हें इस घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अमोनियम नाइट्रेट एक सामान्य खाद है। इसका उपयोग विस्फोटकों में इस्तेमाल किया जाता है। नक्सली इसका इस्तेमाल करते हैं।

पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने बताया कि आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से रायपुर जा रहे ट्रक को राष्ट्रीय राजमार्ग पर भानपुरी-कोंडागांव के बीच दो से तीन लोगों ने रोक लिया था।

ट्रक चालक के मुताबिक नक्सली ट्रक को 50 से 60 किलोमीटर दूर जंगल में ले गए और अमोनियम नाइट्रेट को उतारकर ट्रक खाली कर दिया।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि ड्राइवर को पूरी तरह से पता नहीं है कि नक्सलियों ने ट्रक को किस जगह लूटा था। लेकिन पुलिस को संदेह है कि वह जगह बस्तर जिले के मर्दापाल में हो सकती है क्योंकि नक्सली यहां 1980 के बाद से ही छुपे हुए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+