नक्सलियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो : मोदी
अलीगढ़ के मंगलायतन विश्वविद्यालय में छात्रों के साथ बातचीत में मोदी ने कथित तौर पर कहा था कि नक्सल समस्या का हल सिर्फ बातचीत से संभव है।
गुजरात सरकार के प्रवक्ता ने एक बयान जारी करके कहा कि विश्वविद्यालय में एक छात्र ने सवाल पूछा था कि नक्सलवाद के नाम पर जो नौजवान हिंसा के मार्ग पर चल पड़े हैं, उनके लिए आपका क्या संदेश है? इस पर मोदी ने कहा था कि दुनिया में कहीं भी हिंसा के मार्ग पर सफलता नहीं मिली है। नौजवानों को हिंसा का मार्ग छोड़कर भारत के संविधान की मर्यादा में रहकर बातचीत द्वारा अपने प्रश्नों का हल ढूंढ़ना चाहिए।
प्रवक्ता के अनुसार सरकार को क्या करना चाहिए? इस पर न तो किसी ने कुछ पूछा और न ही मुख्यमंत्री ने कुछ कहा। इसके बावजूद बिना किसी बात के बात का बतंगड़ बनाकर विवाद पैदा किया गया।
मुख्यमंत्री मोदी का मानना है कि केंद्र और राज्य सरकारों को नक्सलियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications