मणिपुर में सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म
सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार देर रात खत्म हुई। मुख्यमंत्री ओकराम इकोबी सिंह और कर्मचारी संगठनों के संयुक्त प्रशासनिक परिषद (जेएसीईओ)के बीच सहमति पत्र पर हुए हस्ताक्षर के बाद हड़ताल खत्म करने की घोषणा की गई।
राज्य में 61 हजार से अधिक सरकारी कर्मचारी 16 जनवरी से हड़ताल पर थे। कर्मचारी छठे वेतन आयोग की सभी सिफारिशों को पूरी तरह से बहाल करने की मांग कर रहे थे, जिसमें वेतन में बढ़ोतरी और बकाया भुगतान की बात कही गई है।
बुधवार रात को जारी सहमति पत्र में कहा गया था कि गुरुवार से सभी सरकारी कर्मचारी काम पर लौट आएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications