बुर्का पर प्रतिबंध से मुस्लिम आहत न हों : सरकोजी

सरकोजी ने बुधवार को कैबिनेट बैठक में कहा, "यह एक ऐसा फैसला है, जिसे कोई हल्के में नहीं ले।" फ्रांस में यह कानून लागू हो जाने के बाद किसी को भी कपड़े की सहायता से चेहरा ढकने की इजाजत नहीं होगी।

कानून का उल्लंघन करने वालों पर 150 यूरो का जुर्माना या फिर उसे फ्रांसीसी नागरिकता का पाठ पढ़ने के लिए भेज दिया जाएगा।

सरकोजी ने कहा, "किसी को भी आहत या कलंकित होना नहीं चाहिए। मैंने खास तौर पर मुस्लिम निवासियों के लिए कहा है कि उन्हें यहां आदर महसूस करना चाहिए।"

ब्रिटिश समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' ने सरकोजी के हवाले से कहा, "मानवीय गरिमा के विचार से जुड़े हम एक पुराने राष्ट्र हैं, जहां विशेषतौर पर महिलाओं को विशेष सम्मान दिया जाता है। हम एक साथ रहने के एक विशेष विचार से भी जुड़े हैं। बुर्का, जो चेहरे को पूरी तरह से ढक देता है वह इन मूल्यों के खिलाफ है। बुर्का पहनना हमारे लिए बहुत रूढ़िवादी है, इसलिए इसे हटाना जरूरी है। "

फ्रांस में बुर्का को लेकर तनाव का माहौल सबसे पहले उस वक्त बना जब एक वकील ने दुकान में झगड़े के दौरान मुस्लिम महिला का बुर्का उतार दिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+