चीन में भारतीय फिल्म सप्ताह 24 जून से

फिल्म समारोह निदेशालय (डीएफएफ) के निदेशक (प्रशासन) अनुराग मिश्रा ने बताया कि साप्ताहिक समारोह की शुरुआत फिल्म 'अंतहीन' से होगी।

बीजिंग के बाद यह समारोह 28 जून को चोंगकिंग में शुरू होगा और जुलाई में गुआंगझोऊ में यह आयोजन होगा।

डीएफएफ के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, "'इंडिया इन चाइना 2010' कार्यक्रम के तहत भारतीय दूतावास फिल्म सप्ताह का आयोजन कर रहा है। वहां 10 फिल्में दिखाई जाएंगी।"

उन्होंने बताया कि वहां प्रदर्शित होने वाली फिल्मों में 'तारे जमीन पर', 'अंतहीन' (बांग्ला), 'ओय लकी! लकी ओय', 'एक कप चाय' (मराठी), 'केशू' (मलयालम), 'द व्हाइट एलीफेंट', 'पसंगा' (तमिल), 'शोब चरित्रो काल्पनिको' (बांग्ला), 'गभरिचा पॉस' (मराठी) और 'हरीशचंद्राची फैक्टरी' (मराठी) शामिल हैं।

एक अन्य सूत्र ने बताया, "सभी फिल्मों के प्रिंट्स चीन पहुंच गए हैं लेकिन 'हरीशचंद्राची फैक्टरी' के प्रिंट अभी नहीं पहुंचे हैं, जैसे ही ये प्रिंट डीएफएफ पहुंचेंगे इन्हें वहां भेज दिया जाएगा।"

भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय संबंध स्थापित होने के हीरक जयंती समारोह के तहत भारत में 'चाइना इन इंडिया 2010' कार्यक्रम के आयोजन के बाद चीन में 'इंडिया इन चाइना 2010' कार्यक्रम का आयोजन होगा।

तीन शहरों में आयोजित होने वाले चीनी फिल्म सप्ताह की शुरुआत सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में 'कन्फ्यूशियस' फिल्म के प्रदर्शन के साथ हो चुकी है। इसके बाद कोलकाता और पुणे में यह आयोजन होगा।

डीएफएफ, रेडियो फिल्म एवं टेलीविजन चीनी राज्य प्रशासन और दोनों देशों के दूतावासों के सहयोग से ये कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+