गिरावट से उबरा बाजार, सेंसेक्स 111 अंक उछला (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 111.19 अंकों (0.68 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 16,519.68 पर बंद हुआ। सेंसेक्स ने 16617.80 के ऊपरी और 16419.10 के निचले स्तर तक कारोबार किया।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 27.95 अकों (0.57 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 4,947.60 पर बंद हुआ। निफ्टी ने 4980.25 के ऊपरी और 4924.30 के निचले स्तर तक कारोबार किया।
सेंसेक्स में शामिल ओएनजीसी (8.72 फीसदी), स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (2.35 फीसदी) और एसबीआई (2.19 फीसदी) के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी जबकि जे. पी. एसोसिएट्स (3.95 फीसदी), डीएलएफ (2.81 फीसदी) और ग्रासिम इंडस्ट्रीज (2.45 फीसदी) के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट का रुख देखा गया।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 3.32 अंकों (0.05 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 6,776.30 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 47.28 अंकों (0.55 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 8,541.17 पर बंद हुआ।
बीएसई के कुल 13 सेक्टरों में से 10 में तेजी जबकि तीन में गिरावट का रुख देखा गया। सार्वजनिक क्षेत्र सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.87 फीसदी की तेजी देखी गई जबकि रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा 2.04 फीसदी की गिरावट आई।
बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक रहा और 1143 कंपनियों के शेयर मूल्यों में तेजी जबकि 1670 कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट का रुख रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications