चक्रवात से तटीय आंध्र में मोबाइल संपर्क बाधित
प्रभावित क्षेत्रों में सार्वजनिक क्षेत्र की भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के अलावा अन्य सभी मोबाइल सेवा प्रदाताओं के नेटवर्क काम नहीं कर रहे हैं। जिससे लोगों की चिंताएं बढ़ रही हैं।
राज्य के अन्य हिस्सों और बाहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोग, तटीय क्षेत्रों में रहने वाले अपने संबंधियों और मित्रों से संपर्क न होने की वजह से चिंतित हैं।
अधिकारियों ने बताया कि 75 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार वाली हवाओं की वजह से खासतौर पर प्रकाशम, गुंटूर, नेल्लोर, कृष्णा और पूर्वी एवं पश्चिमी गोदावरी जिलों में सेल फोन टावर उखड़ गए हैं और अन्य संचार उपकरणों को नुकसान पहुंचा है।
इसके अलावा छह जिलों के 11 शहरों और करीब 1500 गांवों बिजली सप्लाई काट दी गई है। जिन लोगों के पास बीएसएनएल मोबाइल फोन कनेक्शन हैं वे भी अपने फोन की बैटरी खत्म हो जाने के बाद उन्हें चार्ज नहीं कर पा रहे हैं।
लैंडलाइन और मोबाइल संचार को नुकसान पहुंचने का पूर्वानुमान लगाते हुए जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्यो के दौरान कारगर संपर्क के लिए हैम रेडियो नेटवर्क और उपग्रह टेलीफोन की व्यवस्था की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications