चक्रवाती तूफान ने बापतला के समीप आंध्र तट को पार किया
अधिकारियों ने कहा कि तूफान के बापतला कस्बे से 50 किलोमीटर दूर तट पर पहुंचने पर बंगाल की खाड़ी में ऊंची तूफानी लहरें देखी गईं।
पिछले तीन दिनों से तूफान में हो रहे बदलाव के बाद तट पर पहुंचने के समय लैला की गति 125 किलोमीटर प्रतिघंटा थी। तटीय इलाकों में तूफान से व्यापक तबाही हुई है।
तूफान के कारण डेढ़ से दो मीटर ऊंची लहरों के उठने से तटवर्ती गांवों में बाढ़ आ गई है। तूफान से हुए नुकसान का ब्योरा अभी आना बाकी है।
विशाखापट्टनम चक्रवात चेतावनी केंद्र के अनुसार तट को पार करने के बाद चक्रवात कमजोर होगा। बहरहाल पूरे तटीय आंध्र और रायलसीमा तथा तेलंगाना के कुछ इलाकों में अगले 36 घंटों में भारी वर्षा की भविष्यवाणी की गई है।
तटीय इलाकों में लगातार दूसरे दिन भारी वर्षा और तेज हवाओं का चलना जारी है। इससे आम जनजीवन पंगु हो गया है और सड़क तथा रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications