राजस्थान में सड़क हादसे में 3 मरे
पुलिस के अनुसार हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मोटरसाइकिल को एक अन्य वाहन टक्कर मार दी थी।
पुलिस के अनुसार सतीश (20), रजनीश (20) और लालू (25) नामक के युवक मोटरसाइकिल से रेवाई जा रहे थे। तभी जलपुरा के पास एक अन्य वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
पुलिस ने कहा कि सतीश और रजनीश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लालू ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस अभी पता नहीं लगा सकी है कि किस वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी थी। मामले की जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications