21 मई बना आतंकवाद निरोधी दिवस
केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी बयान में कहा गया, "समाज के हर तबके के लोगों में आतंकवाद से खतरा, हिंसा और व्यक्ति, समाज और देश पर इससे पड़ने वाले प्रभाव को लेकर जागरूरता फैलाने के उदेश्य से आतंकवादी निरोधी दिवस मनाया जाएगा। "
शुक्रवार को विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में बहस और चर्चाएं आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा संगोष्ठी, सेमिनार और व्याख्यानों का भी आयोजन किया जाएगा। सरकारी, सार्वजनिक क्षेत्र और अन्य संस्थानों में लोग इस अवसर पर आतंकवाद के खिलाफ शपथ भी लेंगे।
उल्लेखनीय है कि 21 मई, 1991 को चेन्नई के समीप एक चुनाव रैली में तमिल विद्रोही संगठन लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के एक आत्मघाती हमलावर ने राजीव गांधी को निशाना बनाकर खुद को उड़ा लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications