अफगानिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त विमान का मलबा मिला
समाचार एजेंसी डीपीए ने अफगानिस्तान के यातायात और नागर विमानन मंत्रालय के प्रवक्ता ननगियाली कलाटवाल के हवाले से बताया कि काबुल से 40 किलोमीटर उत्तर में स्थित पर्वतीय इलाके में विमान का मलबा मिला। उन्होंने कहा कि मलबे की तस्वीर खिंची गई है।
प्रवक्ता ने कहा कि बचाव दल को दुर्घटनास्थल पर भेज दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को निजी विमानन कंपनी पामीर के विमान का वायु यातायात नियंत्रक से संपर्क टूट गया था। विमान में 43 लोग सवार थे, जिसमें 38 यात्री और पांच चालक दल के सदस्य थे। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हादसे में कोई सुरक्षित बचा है या नहीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications