बिजली की दर एक रुपये प्रति यूनिट बढ़ेगी : शिंदे
ऊर्जा प्रबंधन प्रौद्योगिकी पर आयोजित एक आयोजन से इतर शिंदे ने संवाददाताओं से कहा, "बिजली की कीमतें बढ़ेंगी। हमने अभी पूरा विवरण नहीं तैयार किया है लेकिन यह संभवत: एक रुपये प्रति यूनिट होगा।"
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को दो सार्वजनिक तेल कंपनियों ओएनजीसी और ऑयल इंडिया द्वारा बेची जा रही प्राकृतिक गैस की दर को दोगुना करने का फैसला लिया। इसके परिणामस्वरूप सीएनजी की कीमतों में 20 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद है।
बिजली और उर्वरक इकाइयों और शहरों में स्थित गैस परियोजनाओं को अधिक कीमत पर गैस मिलेगी और उसका बोझ वे उपभोक्ताओं पर डालेंगे।
मंत्रिमंडल ने गैस की नई दर 6,818 रुपये प्रति एमएससीएम निर्धारित की है जो कृष्णा-गोदावरी बेसिन के संचालक रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए तय सरकारी दर 7,500 रुपये प्रति एमएससीएम (4.2 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू) के करीब है।
पहले ऐसी इकाइयों को गैस की आपूर्ति 3,200 रुपये प्रति एमएससीएम की दर पर की जाती थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications